विश्व बैंक ने भारतीय कंपनी पर प्रतिबंध लगाया

punjabkesari.in Sunday, Feb 15, 2015 - 02:22 PM (IST)

नई दिल्ली: विश्व बैंक ने धोखाधड़ी की गतिविधियों में लिप्त रहने की वजह से एक भारतीय कंपनी पर उसकी परियोजनाओं में भागीदारी करने से रोक लगा दी है। इस तरह विश्व बैंक द्वारा प्रतिबंधित भारतीय इकाइयों की संख्या 13 हो गई है। हालिया, जिस भारतीय इकाई पर प्रतिबंध लगाया गया है वह है पुडुचेरी की केआरजी एसोसिएट्स।

कंपनी पर विश्व बैंक वित्तपोषित सुनामी पुनर्निर्माण परियोजना के लिए जाली प्रमाणपत्र पेश करने का आरोप है। इस तरह की गतिविधि विश्व बैंक की धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार की नीति के तहत प्रतिबंध के दायरे में आती है। विश्व बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार व्यक्तिगत रूप से कुछ लोगों सहित 13 भारतीय इकाइयों पर विश्व बैंक वित्तपोषित परियोजनाओं में भागीदारी की रोक है। इनमें से कुछ पर प्रतिबंध इस साल समाप्त हो रहा है। केआरजी एसोसिएट्स पर 10 फरवरी, 2015 से 3 साल के लिए प्रतिबंध लगाया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News