भारत में महंगे हुए एप्पल के ये iPhones, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2020 - 05:04 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः अमेरिकी टेक कंपनी एप्पल ने भारतीय मार्केट के लिए कुछ iPhones की कीमतें बढ़ा दी हैं। कीमत बढ़ने की वजह इस साल बजट में इंपोर्ट ड्यूटी में किए गए बदलाव बताई जा रही है। बजट 2020 के दौरान सरकार ने बेसिक कस्टम ड्यूटी को बढ़ाया है। एप्पल ने iPhone 11 Pro Max, iPhone 11 Pro और iPhone 8 की कीमतों में इजाफा किया है। अब iPhone 11 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,11,200 रुपए होगी। ये कीमत 64GB वेरिएंट के लिए है।

कीमत बढ़ने से पहले iPhone 11 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,09,000 रुपए थी। iPhone 11 Pro Max के 256GB वेरिएंट की कीमत अब 1,25,200 रुपए कर दी गई है जबकि टॉप मॉडल जिसमें 512GB की स्टोरेज है इसकी कीमत बढ़ कर अब 1,43,200 रुपए हो गई है। iPhone 11 Pro की बात करें तो इसका बेस वेरिएंट 99,900 रुपए में मिल रहा था। कीमत बढ़ने के बाद अब ये 1,01,200 रुपए के हो गया है। iPhone 11 Pro के 256GB वेरिएंट की कीमत अब 1,15,200 रुपए हो गई है, जबकि 512GB वेरिएंट अब आपको 1,33,200 रुपए में मिलेगा।

iPhone 8 की कीमत बढ़ गई है। iPhone 8 की शुरुआती कीमत इससे पहले तक 49,900 रुपए से थी। अब इस स्मार्टफोन के 64GB वेरिएंट की कीमत 50,600 रुपए हो गई है जबकि 128GB वेरिएंट 55,600 रुपए के मिलेगा। गौरतलब है कि कंपनी ने iPhone 11, iPhone XR, iPhone XS, iPhone 7, iPhone 7 जैसे स्मार्टफोन्स की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं। iPhone 7 और iPhone XR को कंपनी भारत में ही एसेंबल कर रही है शायद यही वजह है कि इनकी कीमत नहीं बढ़ाई गई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News