रिक्शे पर कंपनी का उल्टा Logo देख खुश हुए आनंद महिंद्रा, कहा- यह वाकई मजेदार है

punjabkesari.in Thursday, Nov 28, 2019 - 01:43 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर एक रिक्शाचालक की तारीफ की है। नीरज प्रताप सिंह नामक यूजर ने एक रिक्शे की तस्वीर पोस्ट की थी। इस रिक्शे के पीछे महिन्द्रा कंपनी का लोगो लगा हुआ था। आनंद महिंद्रा ने इस तस्वीर को रि-ट्विट करते हुए यूजर को जवाब देते हुए रिक्शे वाले को खुशखबरी दी है।

PunjabKesari

महिंद्रा ने ट्वीट में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आपको यह मजेदार लगा और हां यह वाकई मजेदार है। विशेषकर लोगो उलटा लगाया गया है, लेकिन मैं रोमांचित हूं। एक रिक्शा चालक भी हमें प्रेरणा के तौर पर देखता है, तो हम उसे आवागमन के लिए नए और अपग्रेडेड वाहन उपलब्ध करवाएंगे ताकि वह जीवन में आगे बढ़ सके।’’

PunjabKesari

महिंद्रा अपने वॉट्सऐप बॉक्स से रोचक और प्रेरणादायक तस्वीरें अक्सर ट्विटर पर शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर शायद वे सबसे ज्यादा सक्रिय बिजनेसमैन हैं। ट्विटर पर उनके 71 लाख 39 हजार 57 फॉलोअर हैं।

PunjabKesari

बता दें कि आनंद महिंद्रा पहले भी कई तरह के वीडियो और फोटोज को शेयर कर चुके हैं और अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। आनंद महिंद्रा बीते दिनों महाराष्ट्र सरकार गठन को लेकर भी एक वीडियो के साथ ट्विट किया था। 

महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर एक उद्धरण के साथ एक वीडियो रीट्वीट किया, और चुटकी लेते हुए कहा था कि वीडियो महाराष्ट्र की राजनीति में मौजूदा हालात को बयान कर रहा है। वीडियो में लड़के एक रेडर के साथ कबड्डी खेल रहे हैं, जो दूसरी तरफ से हैं। रेडर बीच की रेखा को छूने ही वाला था कि लड़के उसे वापस खींच लेते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News