रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच 55 हजार के पार पहुंचा सोने का भाव, चांदी हुई 73 हजारी

Wednesday, Mar 09, 2022 - 12:19 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोना डेढ़ साल से ज्यादा समय के बाद फिर से 55,000 रुपए के स्तर तक पहुंच गया। रूस और यूक्रेन के बीच टेंशन बढ़ने पर अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा रूस पर प्रतिबंध लगाने के बीद पीली धातु की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। एमसीएक्स पर बुधवार को सुबह 9.15 बजे गोल्ड फ्यूचर 1.64 फीसदी उछलकर 55,111 रुपए पर पहुंच गया। वहीं, चांदी में भी मजबूती दर्ज की गई और सिल्वर फ्यूचर 2.19 फीसदी की मजबूती के साथ 72,950 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। रूस पर दबाव बनाने के क्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस के तेल और अन्य एनर्जी के इंपोर्ट पर बैन लगा दिया है। वहीं, ब्रिटेन ने भी 2022 के अंत तक के लिए रूस पर यह कार्रवाई की है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में, सोने में जोरदार रैली रही और यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। हालांकि, बुधवार को शुरुआती कारोबार में कुछ कमजोरी रही, जिस पर डॉलर और यूएस ट्रेजरी यील्ड्स में मजबूती से प्रेशर बढ़ गया। हाजिर सोना (Spot gold) 0.6 फीसदी की कमजोरी के साथ 2,040.07 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है। वहीं पिछले सेशन के दौरान सोना 2,069.89 डॉलर के स्तर के साथ अगस्त, 2020 में रहे सोने के 2,072.49 डॉलर रिकॉर्ड हाई के नजदीक पहुंच गया

इस तरह से जानें सोने की शुद्धता 
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

यहां जाने अपने शहर में कीमतें 
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

jyoti choudhary

Advertising