रूस-यू्क्रेन तनाव के बीच सोना हुआ 50 हजारी, चांदी का दाम आसमान पर

Tuesday, Feb 15, 2022 - 11:54 AM (IST)

नई दिल्लीः रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव का असर शेयर बाजार के साथ-साथ कमोडिटी मार्केट पर भी दिखाई दे रहा है। एमसीएक्स पर मंगलवार को सोने के दाम में जबरदस्त इजाफा हुआ और ये एक बार फिर से 50 हजारी हो गया। आज सोने की कीमत 74 फीसदी की उछाल के साथ 50,284 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचं गई। वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम भी आसमान पर पहुंच गए हैं। चांदी कीमत 0.46 फीसदी टूटकर 64,531 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। 

इस तरह से जानें सोने की शुद्धता 
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें 
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
 

jyoti choudhary

Advertising