वंदे भारत मिशन के लिए एयर इंडिया की टिकट कीमतें वाजिब: पुरी

Friday, Jun 05, 2020 - 09:48 AM (IST)

नई दिल्लीः वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया द्वारा हवाई यात्रियों से वसूला जा रहा यात्रा किराया एकदम वाजिब है। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह बात कही। वंदे भारत मिशन कोविड-19 संकट के बीच दूसरे देशों में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए शुरू किया गया है। 

पुरी ने ट्वीट किया, ‘‘ जो किराया वसूला जा रहा है (वंदे भारत मिशन के लिए) वह सामान्य वाणिज्यिक उड़ान जितना किराया नहीं है, लेकिन यदि इसकी तुलना समान क्षेत्रों यात्रा के लिए अन्य देशों के बचाव अभियान के किराए से करके देखें तो यह वाजिब है।'' 

कुछ लोगों ने एयर इंडिया द्वारा वसूल किए जा रहे किराए पर आपत्ति जताई थी। पुरी ने उनकी बात को स्वीकार करते हुए कहा कि वंदे भारत उड़ानों के लिए विशेष किराया वसूला जा रहा है। साथ ही उन्होंने अन्य देशों द्वारा संचालित की जा रही इस तरह की उड़ानों के किराए की जानकारी भी साझा की। 

jyoti choudhary

Advertising