एयर इंडिया के कर्मचारियों को अब तक नहीं मिला मार्च का वेतन

punjabkesari.in Wednesday, Apr 04, 2018 - 05:14 AM (IST)

वडोदरा/जालंधर: एयर इंडिया ने अपने कर्मचारियों को मार्च महीने का वेतन अभी तक नहीं दिया है। देरी के कारण संबंधी भी कर्मचारियों को नहीं बताया गया। सरकार ने एयर इंडिया का विनिवेश करने का फैसला किया है।

कर्ज में डूबी एयरलाइन के 21,000 कर्मचारी हैं। इसमें 11,000 से अधिक स्थायी कर्मचारी हैं। सामान्य रूप से वेतन हर महीने की 30 और 31 तारीख को मिल जाता है। इस बारे में संपर्क किए जाने पर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि मार्च का वेतन वीरवार तक आ जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Related News