LPG के बाद अब इस चीज की हुई Shortage, कई शहरों में स्टॉक खत्म, लोग हुए परेशान

punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 06:26 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब केवल तेल और गैस तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उपभोक्ता वस्तुओं पर भी दिखने लगा है। हाल के दिनों में कोका-कोला कंपनी के लोकप्रिय पेय डाइट कोक (Diet Coke) की सप्लाई कई भारतीय शहरों में प्रभावित हुई है, जिससे बाजार में अस्थायी कमी देखने को मिल रही है। काफी दुकानों पर इसका स्टॉक खत्म हो गया है। यूजर इसे नया एलपीजी संकट बता रहे हैं।

बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में कई सुपरमार्केट की शेल्फ खाली देखी गई हैं। हालांकि दिल्ली-एनसीआर में अभी भी यह उत्पाद उपलब्ध बताया जा रहा है।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

डाइट कोक की कमी को लेकर यूजर्स ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'सिलेंडर के आकार वाली सभी चीजों की कमी हो गई है। डाइट कोक अब नया एलपीजी बन गया है।' वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा, 'पहले GPU की कमी हुई, फिर RAM की और अब डाइट कोक... इंजीनियर के लिए जिंदगी मुश्किल होती जा रही है।'

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे Blinkit, Swiggy Instamart और Zepto पर कई जगह ‘आउट ऑफ स्टॉक’ की स्थिति दिखी, जबकि कुछ लोकेशनों पर सप्लाई बनी हुई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूजर्स इस कमी को लेकर मजाकिया और गंभीर दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

PunjabKesari

क्यों हो रही कमी?

इस कमी के पीछे कई कारण सामने आए हैं। पहला, वैश्विक सप्लाई चेन पर असर के कारण एल्युमीनियम कैन की कमी, जिससे पैकेजिंग प्रभावित हुई है। दूसरा, भारतीय मानक ब्यूरो के नए नियमों के चलते पैकेजिंग में बदलाव की जरूरत पड़ी, जिससे वितरण अस्थायी रूप से धीमा हुआ। तीसरा, शहरी क्षेत्रों में ‘जीरो शुगर’ पेयों की बढ़ती मांग के कारण उपलब्ध स्टॉक तेजी से खत्म हुआ।

PunjabKesari

हालांकि, कुछ क्षेत्रों में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होती दिख रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार Flipkart Minutes जैसे प्लेटफॉर्म्स पर स्टॉक वापस आना शुरू हो गया है लेकिन स्थानीय दुकानों पर सप्लाई पूरी तरह सामान्य होने में अभी थोड़ा समय लग सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News