Gold Buyers को बड़ा झटका, कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी

punjabkesari.in Monday, Dec 01, 2025 - 10:13 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः अगर आप आज यानि 1 दिसंबर को सोने-चांदी की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको यह खबर झटका दे सकती है। दिसंबर के पहले दिन दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड-तोड़ तेजी आई है। आज सोने-चांदी के भाव अंतरराष्ट्रीय व घरेलू दोनों बाजार में ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने के समय सोने का भाव MCX पर 0.85 फीसदी की तेजी के साथ 1,30,600 रुपए जबकि चांदी के भाव 1,78,590 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चढ़े सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के वायदा कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,258.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,254.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 33 डॉलर की तेजी के साथ 4,287.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 57 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 57.16 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.33 डॉलर की तेजी के साथ 58.49 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने आज 58.61 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News