9 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा

Sunday, Jul 16, 2017 - 02:04 PM (IST)

नई दिल्लीः सैंसेक्स की शीर्ष 10 में से 9 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्कीट कैप) में बीते सप्ताह 67,754.53 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टी.सी.एस.) रही।शीर्ष दस कंपनियों में से सिर्फ तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओ.एन.जी.सी.) ऐसी कंपनी रही जिसके बाजार पूंजीकरण में सप्ताह के दौरान गिरावट आई वहीं एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी., एच.डी.एफ.सी., एस.बी.आई., हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारति सुजुकी और इन्फोसिस के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई।समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 13,113.65 करोड़ रपये बढ़कर 4,97,857.07 करोड़ रुपए पर पहुंच गई।

टी.सी.एस. का बाजार पूंजीकरण 12,749.16 करोड़ रुपए बढ़कर 4,59,199.31 करोड़ रुपए और एस.बी.आई. का 9,840.54 करोड़ रुपए बढ़कर 2,51,710.59 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत  9,079.93 करोड़ रुपए बढ़कर 2,46,684.02 करोड़ रुपए तथा इंफोसिस की 8,280.49 करोड़ रुपए बढ़कर 2,23,274.51 करोड़ रुपए पर पहंच गई। एच.डी.एफ.सी. बैंक का बाजार पूंजीकरण 4,028.13 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 4,32,669.79 करोड़ रुपए और मारति का 3,853.03 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी के साथ 2,28,275.86 करोड़ रुपए रहा।

आई.टी.सी. के बाजार मूल्यांकन में 3,767.17 करोड़ रुपए बढ़कर 4,09,771.01 करोड़ रुपए तथा एच.डी.एफ.सी. का 3,042.43 करोड़ रुपए की बढ़त के साथ 2,62,556.65 करोड़ रुपए रहा। हालांकि सप्ताह के दौरान ओएनजीसी का बाजार पूंजीकरण 1,411.66 करोड़ रुपए घटकर 2,03,470.94 करोड़ रुपए रह गया।

Advertising