9 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में गिरावट

punjabkesari.in Sunday, Aug 13, 2017 - 12:19 PM (IST)

नई दिल्लीः बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के लिहाज से देश की दस शीर्ष कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह 1,05,357 करोड़ रुपए की गिरावट आई। शेयर बाजारों में भारी गिरावट का असर बाजार धारणा पर रहा और सबसे अधिक मार रिलायंस इंडस्ट्रीज और एस.बी.आई. पर रही। बीते सप्ताह सेंसेक्स में 1,111.82 अंक या 3.43 प्रतिशत जबकि निफ्टी में 355.60 अंक या 3.53 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। }

शीर्ष दस कंपनियों में केवल इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण ही बढ़ा। टी.सी.एस., एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी. व एच.डी.एफ.सी. सहित बाकी नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में गिरावट दर्ज की गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण इस दौरान 24,671.41 करोड़ रुपए घटकर 5,02,922.78 करोड़ रुपए रहा। एस.बी.आई. का बाजार मूल्यांकन 21,407.49 करोड़ रुपए घटकर 2,42,258.49 करोड़ रुपए, आई.टी.सी. का बाजार पूंजीकरण 10,882.6 करोड़ रुपए घटकर 3,30,560.46 करोड़ रुपए रह गया। इसी तरह शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में एच.डी.एफ.सी. बैंक का बाजार पूंजीकरण 10,274.83 करोड़ रुपए घटकर 4,50,997.65 करोड़ रुपए व मारुति सुजुकी का बाजार पूंजीकरण 9,843.28 करोड़ रुपए घटकर 2,25,135.74 करोड़ रुपए रहा।

हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में 8,452.24 करोड़ रुपये व ओएनजीसी के बाजार पूंजीकरण में 8,149.1 करोड़ रुपए की गिरावट दर्ज की गई। इनका बाजार पूंजीकरण क्रमश: 2,49,530.29 करोड़ रुपए और 2,05,588.43 करोड़ रुपए पर आ गया। एच.डी.एफ.सी. का बाजार पूंजीकरण 6,172.46 करोड़ रुपए घटकर 2,69,860.07 करोड़ रुपए व टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज का बाजार पूंजीकरण 5,503.57 करोड़ रुपए घटकर 4,77,423.33 करोड़ रुपए रहा।   इस रुख के उलट इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 551.27 करोड़ रुपए बढ़कर 2,26,880.71 करोड़ रुपए हो गया। आलोच्य सप्ताह में  बाजार पूंजीकरण के लिहाज से दस शीर्ष कंपनियों में आर.आई.एल. पहले स्थान पर रही। इसके बाद टी.सी.एस., एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी., एच.डी.एफ.सी., एचयूएल, एस.बी.आई., इन्फोसिस, मारुति व ओएनजीसी का स्थान रहा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News