6 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 60,422 करोड़ रुपए की गिरावट

punjabkesari.in Sunday, Nov 12, 2017 - 02:14 PM (IST)

नई दिल्लीः देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से 6 के बाजार मूल्यांकन में 60,422.54 करोड़ रुपए की कमी आई। इसमें सर्वाधिक प्रभावित रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।

शुक्रवार को समाप्त सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज (आर.आई.एल.) के अलावा एच.डी.एफ.सी. लि., आई.टी.सी., एच.डी.एफ.सी. बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया और ओ.एन.जी.सी. को सबसे अधिक नुकसान हुआ वहीं दूसरी तरफ टी.सी.एस., एच.यू.एल., इंफोसिस और भारतीय स्टेट बैंक (एस.बी.आई.) के एम.कैप में वृद्धि दर्ज की गई वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. (एच.यू.एल.), एस.बी.आई. का बाजार पूंजीकरण  बढ़ा। उसके बाद क्रमश: टी.सी.एस., एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी., एस.बी.आई., एच.यू.एल, एच.डी.एफ.सी. लि., मारुति, ओ.एन.जी.सी. तथा इन्फोसिस का स्थान रहा।  पिछले सप्ताह सेंसेक्स में 371 अंक या 1.10 प्रतिशत की गिरावट आयी तथा एन.एस.ई. निफ्टी 130.75 अंक या 1.25 प्रतिशत नीचे आया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News