किस महिला से सबसे ज्यादा डरते हैं बाइडेन

punjabkesari.in Wednesday, Apr 28, 2021 - 04:41 AM (IST)

अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन स्मार्ट महिलाओं से घिरे हुए हैं, जिनमें उनकी पत्नी जिल जो एक पी.एच.डी हैं, के साथ-साथ उप राष्ट्रपति कमला हैरिस भी है। इनके अलावा कुछ अन्य महिलाएं भी हैं मगर इन सबसे अलग एक ऐसी महिला भी हैं जो उनकी आंतरिक कक्षा में फिट नहीं बैठती। इस महिला का शायद बाइडेन के ऊपर सबसे अधिक प्रभाव है। वह कोई और नहीं बल्कि 31 वर्षीय एलेजांद्रिया ओकासियो-कोर्तेज (ए.ओ.सी.) है जो अमरीकी कांग्रेस में अपनी सेवाएं देने वाली सबसे युवा महिला थी। 2016 में अमरीकी सीनेटर बर्नी सैंडर्स के राष्ट्रपति मुहिम के लिए एलेजांद्रिया एक आर्गेनाइजर थी। 

अपनी मां की सहायता करने के लिए वह वेटरस और खाने-पीने का काम करने वाली महिला के तौर पर कार्य कर चुकी हैं। इसके अलावा घर को साफ करने वाली तथा एक स्कूल बस ड्राइवर भी रह चुकी हैं। स्पेन से संबंध रखने वाली श्वेत एलेजांद्रिया सुंदर दिखने वाली तथा एक सशक्त बुद्धि रखती हैं। उनके 12 मिलियन ट्विटर प्रशंसक हैं जो उनके बॉस हाऊस स्पीकर नैंसी पिलोसी को भी पार कर चुके हैं। इसके अलावा उनके 9 मिलियन इंस्टाग्राम प्रशंसक और करीब एक मिलियन फेसबुक प्रशंसक भी हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि एक दिन वह अमरीकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में होंगी और वह दिन दूर नहीं लगता। जो बाइडेन 2020 में एक केंद्रीय उम्मीदवार थे मगर सैंडर्स पूरी तरह से दर-किनार कर दी गई।

ऐसा माना जाता है कि डैमोक्रेटिक पार्टी जो बाइडेन और एलेजांद्रिया के दक्षिण ध्रुव के बीच कड़ी है। मगर बाइडेन भी जागी हुई सरकार है। उन्होंने तकरीबन एलेजांद्रिया का प्रत्येक विचार अपना लिया है और उसे अपना बना लिया है। दक्षिणपंथी लोग एलेजांद्रिया के सामने भीगी बिल्ली बन जाते हैं। वह अमरीका को एक समाजवादी स्वर्ग में तबदील करना चाहती हैं। इस मंतव्य को पूरा करने के लिए बाइडेन उनकी मदद कर रहे हैं। जब तक एलेजांद्रिया वह सब कुछ नहीं पा लेती जिसको वह चाहती हैं तो वह अपने महत्वपूर्ण अभिनय का सहारा लेती हैं। 

6 जनवरी को जब यू.एस. कांग्रेस पर हमला हुआ तो एलेजांद्रिया ने अपने इंस्टाग्राम प्रशंसकों को वीडियो कॉल किया और उन्हें बताया कि वह किस तरह से महसूस करती थीं। वह अपने प्रशंसकों को बेहद प्यार करती हैं। वे ट्रम्प की मैक्सिको की सरहद दीवार पर भी गई और इसके खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया दी। बाइडेन ने उनकी बात सुनी और दीवार का निर्माण रोका। पर्यावरण बदलाव पर अंकुश लगाने के लिए अब एलेजांद्रिया नई हरित डील को बढ़ावा दे रही हैं जिसमें सोलर सैल, विंड फाम्र्स और इलैक्ट्रिक वाहन शामिल हैं। 

एलेजांद्रिया के नए हरित डील को लागू करने के बारे में जो बाइडेन 2.3 ट्रिलियन डालर के मूलभूत पैकेज को चाहते हैं। कोई भी नयापन नहीं हो सकता। यह सब पुरानी तकनीक का मामला है जिसे हम कह सकते हैं कि नई शराब पुरानी बोतल में डाल दी गई। बाइडेन ने 1.9 ट्रिलियन डालर का कोविड राहत बिल पास किया है जिससे कई बेरोजगार अपने कार्यों पर लौटेंगे जबकि वे लोग बेरोजगारी लाभों को प्राप्त कर रहे हैं। कारोबारी  संस्थान लोगों को काम पर रखने के लिए भूखे हैं मगर लोग इसमें शामिल नहीं हो रहे क्योंकि उन्हें डर है कि कार्यस्थलों पर उनका सम्पर्क वायरस से हो सकता है।

अमरीकी आबादी का 40 प्रतिशत पहले से ही वैक्सीन की एक खुराक ले चुका है क्योंकि बाइडेन की आयु 78 वर्ष है इसलिए यह अस्पष्ट है कि वह एक कार्यकाल के लिए या फिर दो कार्यकालों के लिए राष्ट्रपति पद पर रहेंगे। बाइडेन ने 1.5 ट्रिलियन डालर का बजट भी पेश किया है। ट्रिलियन डालर उनके लिए जैसे कुछ मायने नहीं रखते। अब एलेजांद्रिया का एजैंडा बाइडेन पूरा कर रहे हैं। इसलिए उन्हें चीखने-पुकारने की जरूरत नहीं। 2024 या फिर 2028 में राष्ट्रपति पद की लालसा रखने वाली कमला हैरिस के लिए एलेजांद्रिया चुनौती  है। कमला के पीछे एलेजांद्रिया डट कर खड़ी है। एलेजांद्रिया अमरीकी इतिहास में सबसे छोटी राष्ट्रपति भविष्य में हो सकती हैं। 

रूजवैल्ट 42 साल की उम्र में राष्ट्रपति बने तो जे.एफ.के. 43 वर्ष की आयु में राष्ट्रपति बने। यदि जो बाइडेन अमरीका को सामाजिक स्वर्ग में बदल न सके तो एलेजांद्रिया इस बदलाव को अवश्य लाएंगी। डैमोक्रेटिक पार्टी एलेजांद्रिया की गुलाम है जैसे रिपब्लिकन पार्टी डोनाल्ड ट्रम्प की थी।-सुनील शरण


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News