शक्ति और शासन का महत्वपूर्ण स्तंभ ‘टैक्नोलॉजी’

punjabkesari.in Saturday, Feb 19, 2022 - 07:17 AM (IST)

हम इसकी आलोचना कर सकते हैं लेकिन इसे नजऱअंदाज़ या इसको उलट नहीं कर सकते। साथ ही इंटरनैट का उदय, प्रौद्योगिकी में प्रगति ने वैश्वीकरण को हर घर के करीब प्रक्रिया के रूप में अनुवादित कर दिया है। प्रौद्योगिकी (टैक्नोलॉइजी) आज की दुनिया में शक्ति और शासन का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। हमने देखा है कि कैसे हाल के दिनों में व्यापार युद्ध दो महाशक्तियों के बीच तकनीकी पहलुओं पर नियंत्रण अहम मुद्दा था। 

जब जमीनी हकीकत से अलग होने के कारण भू-मंडलीकरण की आलोचना की गई, उसी समय प्रौद्योगिकी ने वैश्वीकरण के अस्तित्व को एक नया जीवन दिया। जब दुनिया महामारी में बंद थी, तब भी तकनीक ने चीजों को जोड़ा। उद्योग 4.0 और वैश्वीकरण 4.0 जुड़े हुए क्षेत्र हैं। यहां सवाल अब नए औद्योगिक मॉडल के उदय के बारे में नहीं है, बल्कि अगले बड़े बदलाव के लिए हमारी तैयारी के बारे में है जो हमारे जीवन के सामने होगा। इसी संदर्भ को आगे बढ़ाते हुए अब हर जगह चर्चा मेटावर्स की है। हालांकि अपने शाब्दिक अर्थ में, मेटावर्स का तात्पर्य आभासी वास्तविकता स्थान या वास्तविकता की अभिव्यक्ति से जुड़ा है, लेकिन परस्पर जुड़ी हुई दुनिया में इसका प्रभाव राज्यों की राष्ट्रीय नीति से लेकर वैश्विक शासन के मुद्दों पर होगा। यही कारण है कि सर्वोत्तम लाभ प्राप्त करने के लिए इसका बेहतर प्रबंधन होना चाहिए। 

हाल ही में हम सभी ने तमिलनाडु राज्य में एक जोड़े की शादी की खबर सुनी जो मेटावर्स का उपयोग करते हुए हैरी पॉटर के हॉगवर्ट्स महल का आभासी मु यालय द्वारा रचित थी। तो दूसरी तरफ वैश्विक स्तर पर कई खबरें यह भी है कि किस प्रकार बाईदू ने चीन के पहले मेटावर्स प्लेटफॉर्म पर भी काम शुरू कर दिया है जिसके तहत कई पेटैंट दायर किए जा रहे हैं।

कहा जा सकता है कि वैश्वीकरण के विभिन्न आयाम जैसे  राजनीतिक, डिजिटल, सोशल, आर्थिक में काफी बदलाव होगा। ये समझें कि मानव अब एक आभासी अज्ञात साधन से अपने जीवन के  नए परिणाम खोजेगा। इसलिए जब वैश्वीकरण अपने स्वरूप में परिवर्तन से गुजरेगा, तो उसे सही रणनीतिक प्रबंधन की आवश्यकता होगी। किसी भी राष्ट्र की नीति जो लोगों के साथ सही दृष्टिकोण पर प्रहार नहीं करती है, समस्याएं पैदा करती है। इसीलिए अब विभिन्न राज्य कनैक्टिविटी के माध्यम से मेटावर्स को अनदेखा नहीं कर सकते। 

युवा के बीच में गेमिंग, ऑनलाइन एप्लीकेशन, मनोरंजन के माध्यम ओ टी-टी द्वारा, काफी प्रमुख हैं। लेकिन बात को यहीं तक सीमित नहीं करना चाहिए। इस नए मंच को कौशल विकास और रोजगार सृजन से जोड़ा जाना चाहिए। साथ ही मेटावर्स के विषय में अब संवॢधत वास्तविकता एक महत्वपूर्ण विशेषता होने के कारण, डाटा को बेहतर ढंग से संभालने की आवश्यकता है। इंटरनैट के अंदर जीवन की यात्रा, मेटावर्स हमारे जीवन और जीविका को बहु-संवेदी व बहु आयामी करने की क्षमता रखता है। इसके नियंत्रण, सुरक्षा, कानूनी और नैतिक मूल्यों को लेकर बड़े सवाल हैं। हालांकि, इसके प्रभाव की विशाल प्रकृति और भविष्य के लिए इसकी क्षमता के कारण, इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

वल्र्ड इकोनॉमिक फोरम के वर्चुअल दावोस एजैंडा में ‘स्टेट ऑफ द वल्र्ड’ को विशेष संबोधन देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि समकालीन वैश्विक व्यवस्था में बदलाव के कारण वैश्विक परिवार के रूप में हमें जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है जहां सामूहिक और समन्वित कार्रवाई की आवश्यकता है। इसी संदर्भ में मेटावर्स को भी एक सामान्य वैश्विक शासन मुद्दे के रूप में समझने की आवश्यकता है जिसके लिए संयुक्त कार्रवाई और प्रयास की आवश्यकता है।-डॉ.आमना मिर्जा
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News