चीन में बेरोजगारों की आई बाढ़

punjabkesari.in Tuesday, Apr 25, 2023 - 05:29 AM (IST)

इन दिनों चीन-वियतनाम सीमा पर लाखों चीनियों की भीड़ लगी रहती है, ये सारे चीनी वियतनाम जाना चाहते हैं। इसकी वजह है चीनी कम्युनिस्ट पार्टी में फैला बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार, सरकारी नीतियों में विरोधाभास जिसकी वजह से हजारों देशी-विदेशी कम्पनियां चीन छोड़कर वियतनाम जा रही हैं, जिस कारण वहां पर बेरोजगारों की बाढ़-सी आ गई है। 

चीन में लाखों लोगों की नौकरियां खत्म हो गई हैं, इन्हें जीवित रहने के लिए काम करना पड़ेगा जो इन्हें चीन में नहीं मिल रहा है। इसलिए लाखों चीनी वियतनाम भाग रहे हैं। यहां पर इन्हें आसानी से काम मिल रहा है और रहन-सहन सस्ता है, खाना और बाजार दोनों चीन की तुलना में बहुत सस्ते हैं। खान-पान और सांस्कृतिक तौर पर दोनों देश लगभग एक जैसे हैं इसलिए चीनियों के लिए वियतनाम एक सुरक्षित पनाहगाह बन गई है। 

वहीं चीन में इन दिनों बहुत बुरे हालात हैं। वर्ष 2022 में 4 लाख 60 हजार चीनी कम्पनियां दिवालिया हो गईं, जानकारों की राय में पिछला साल इन कम्पनियों के लिए मुश्किल भरा रहा, लेकिन इस साल मुसीबतें और ज्यादा बढऩे वाली हैं। अगर चीन के उपभोक्ता आंकड़ों पर एक नजर डालें तो पिछले एक वर्ष में तीती कैब टैक्सी सर्विस का इस्तेमाल करने वाले 4.5 करोड़ लोग मात्र 1 करोड़ पर सिमट गए हैं। 

ये 75 फीसदी की बड़ी गिरावट है। सी-ट्रिपट्रैवल ऑनलाइन एप्लीकेशन पर 2 करोड़ 60 लाख लोग थे जो सिमटकर सिर्फ 60 लाख ही रह गए  हैं। यह भी 75 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है, इससे यह समझ में आता है कि इन दिनों बहुत कम लोग काम के सिलसिले में यात्रा कर रहे हैं। 

शॉपिंग माल्स में मोबाइल रजिस्टर कराने वाले लोगों की संख्या में एक-तिहाई की गिरावट आई। यह संख्या 30 लाख से गिरकर मात्र 10 लाख रह गई। इसका मतलब लोगों के पास अपनी जरूरत के लिए खरीददारी करने के पैसे भी नहीं बचे हैं। इतने सारे आंकड़े यह बताने के लिए काफी हैं कि चीन में लोगों की आॢथक स्थिति किस बदहाली की शिकार है। 

कम वेतन पाने वाले चीनी लोग काम की तलाश में वियतनाम रवाना हो रहे हैं। इनमें से 13 लाख लोग दोबारा चीन वापस नहीं लौटने के लिए वियतनाम जा रहे हैं, चीन की अर्थव्यवस्था लगातार गिरती जा रही है जिसके पीछे 3 वर्ष की सख्त कोरोना लॉकडाऊन की नीति और पश्चिम से अलगाव रहा है। ये सारी गड़बडिय़ां सी.पी.सी. की बदइंतजामी के कारण हो रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News