राजग सरकार बनी तो CM के काम काज की छह माह में होगी समीक्षा: राजनाथ

punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2015 - 05:48 PM (IST)

हाजीपुर: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को बहुमत मिलने के बाद जो भी मुख्यमंत्री बनेगा उसके काम-काज की समीक्षा के लिए छह माह की समय-सीमा निर्धारित कर दी जाएगी। सिंह ने राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के रामदौली उच्च विद्यालय के मैदान में पार्टी प्रत्याशी सतीश कुमार के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता परिवर्तन से ही बिहार का विकास संभव  है और इसके लिए लोगों को एकजुट होकर राजग की सरकार बनाने के लिए मेहनत करने जरुरत है। उन्होंने कहा कि चुनाव बाद यदि राजग की सरकार बनी तो मुयमंत्री के काम-काज की समीक्षा के लिए छह माह की समय-सीमा निर्धारित कर दी जाएगी।

 गृह मंत्री ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की झूठी राजनीति चल रही है और इससे जनता की भलाई और प्रदेश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने लोगों से जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास के लिए मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे में आने से राज्य में जंगलराज लौट सकता है।  सिंह ने कहा कि राजग बिहार को एक आदर्श प्रदेश का स्वरुप देना चाहता है और यह सत्ता परिवर्तन के बिना संभव नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि गुंडाराज, जातिवादी राजनीति तथा मंडल-कमंडल से बिहार विकास के पथ पर आगे नहीं बढ़ सकता। सरकार के बदलने से ही राज्य आगे बढ़ सकता है। सभा को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने भी संबोधित किया। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News