लालू की बड़ी बेटी ने जन्मदिन से एक दिन पहले काटा केक, शाम को पिता के साथ जाएंगी मुंबई
punjabkesari.in Tuesday, May 22, 2018 - 04:34 PM (IST)
पटना: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती का मंगलवार को जन्मदिन है। उन्होंने अपने जन्मदिन से एक दिन पहले सोमवार को केक काटा। मीसा भारती ने फेसबुक पर जन्मदिन का केक काटने की तस्वीर को शेयर भी किया है।
इस तस्वीर में उनके साथ उनके बड़े भाई तेजप्रताप, उनकी भौजाई ऐश्वर्या भी मौजूद हैं। इस दौरान उनके साथ छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। केक काटने के बाद मीसा भारती ने अपनी भौजाई को भी केक खिलाया। इस पर बच्चों ने अपनी मामी को बड़ा मुंह खोलकर दिखाते हुए उसी तरह मुंह खोलने को कहा। इस पर तेज प्रताप यादव भी मुस्कुराते हुए नजर आए।
तेजप्रताप यादव ने भी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी बहन को जन्मदिन की बधाई दी है। बता दें कि लालू मंगलवार को शाम की फ्लाइट से मुम्बई के लिए रवाना होंगे। एशियन हार्ट अस्पताल में उनका इलाज होगा। मीसा भारती अपने पिता के साथ मुम्बई जाएंगी जिसके कारण उन्होंने एक दिन पहले ही केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।