पति की मौत के बाद भी नहीं टूटा हौंसला, ई-रिक्शा चलाकर अपने बच्चों को पाल रही हैं ये महिला, आनंद महिंद्रा ने जमकर की तारीफ

punjabkesari.in Saturday, Dec 10, 2022 - 06:05 PM (IST)

ऑटो डेस्क: जाने- माने इंडस्ट्रिलिस्ट आनंद महिंद्रा आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई सारे वीडियोज़ और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। महिंद्रा द्वारा शेयर की जाने वाली वीडियोज काफी मोटिवेशनल होते हैं और उन्हें लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

PunjabKesari

हाल ही में आनंद ने दिनों अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की गई है। यह तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। तस्वीर में एक महिला को ऑटो रिक्शा चलाते हुए देखा जा सकता है। दरअसल तस्वीर में दिख रही महिला का नाम परमजीत कौर बताया जा रहा है, जो कि अपने पति की मौत के बाद ऑटोरिक्शा चलाने का काम रही है। इसी के साथ वह पंजाब में महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदने वाली पहली महिला बनीं हैं.

इस तस्वीर को शेयर करने के साथ आनंद महिंद्रा ने ट्विट करते हुए लिखा “अपने पति को खोने के बाद, वह एकमात्र रोटी कमाने वाली बन गई. उसका ई अल्फ़ा मिनी (महिंद्रा का ऑल-इलेक्ट्रिक ऑटोरिक्शा) उसकी बेटियों का भरन-पोषण करने में मदद करता है, जिनमें से एक अब कॉलेज में है।”

PunjabKesari

आनंद महिंद्रा के ट्विटर पर 10.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इस तस्वीर को शेयर करने के बाद लोगों द्वारा इसे खूब साराहा जा रहा है। कई इंटरनेट यूजर्स ने महिला की जमकर तारीफ करते हुए लिखा है कि अपनी बेटियों को शिक्षित करने के लिए महिला का यह पक्का इरादा काबिल तारीफ है। लोगों ने इस फोटो पर कई सारे लाइक्स के साथ कमेंट्स की बौछार भी की है।

जिनमें से एक यूजर ने लिखा, “शानदार! बाधाओं का सामना करने वाली सभी महिलाओं के लिए एक रोल मॉडल, खुद पर विश्वास और इच्छा शक्ति ने उन्हें एक अच्छा जीवन जीने के लिए प्रेरित किया, भगवान उन्हें आशीर्वाद दें, वहीं अन्य यूजर ने लिखा है कि सच्ची प्रेरणा, इस महिला ने दिखाया है कि जीवन में आने वाले मुश्किलों के दृढ़ रहने के लिए एक दृढ़ दिमाग और इच्छा शक्ति की आवश्यकता होती है। एक यूजर ने लिखा कि  समय और हालात कुछ भी करा सकते हैं, लेकिन वो जिस हिम्मत से अपना भरण पोषण कर रही है, वो एक अच्छी चीज है। मेहनत कभी खराब नहीं जाती, कुछ ना कुछ सिखाती है।’

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News