इन मिड साइज़ एसयूवीस के लिए करना होगा लंबा इंतज़ार, मिल रहा है इतना वेटिंग पीरियड

punjabkesari.in Thursday, Aug 03, 2023 - 02:05 PM (IST)

ऑटो डेस्क: भारत में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में गाड़ियों की काफी डिमांड है। इनकी डिमांड को देखते हुए इन गाड़ियों पर जुलाई में काफी वेटिंग पीरियड मिल रहा है। जानते हैं कि कौन सी मिड साइज़ एसयूवी पर कितना वेटिंग पीरियड मिल रहा है।

PunjabKesari

Hyundai Creta-

ह्यूंदै क्रेटा अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी है। रिपोर्टस के मुताबिक इसपर करीब 6 महीने से 34 हफ्ते तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। हालांकि इसके एसएक्स पेट्रोल वैरिएंट पर 1 महीने और एस डीजल पर 8 महीने का इंतजार करना पड़ सकता है।

PunjabKesari

Maruti Grand Vitara-
मारुति ग्रैंड विटारा के हाइब्रिड वेरिएंट के लिए काफी इंतज़ार मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी पर 4 से 5 महीने तक का इंतजार करना पड़ रहा है।

PunjabKesari

Toyota Urban cruiser hyrder-
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर एसयूवी के लिए भी तकरीबन 7 से 12 महीने का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है। वही इसमें ग्रैंड विटारा के समान फीचर्स मिलते हैं।

PunjabKesari

kia Seltos-

किआ ने हाल में ही इसके फेसलिफ्ट वर्जन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इसे मार्केट में काफी अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। जानकारी के मुताबिक इसके फेसलिफ्ट वर्जन को खरीदने के लिए दो से चार महीने तक की वेटिंग चल रही है।

PunjabKesari

Honda Elevate-

होंडा एलिवेट सितंबर में भारतीय बाज़ार में लॉन्च होगी। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने लॉन्च से पहले जानकारी दी है कि इस एसयूवी के लिए 16 से 18 हफ्ते तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

<>

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News