अक्टूबर में ये इलेक्ट्रिक गाड़ियां भारतीय बाजार में कर सकती हैं एंट्री

punjabkesari.in Wednesday, Oct 05, 2022 - 01:44 PM (IST)

ऑटो डेस्क: पेट्रोल और डीज़ल के बढ़ते हुए दामों को देखते हुए अब लोगों का रूझान इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ बढ रहा है। जिसके चलते कई वाहन निर्माता अपने मॉडल्स को इलेक्ट्रिक सेगमेंट में पेश कर रहे हैं। हाल ही में ऐसी खबर सामने आई है अक्टूबर में भारतीय बाज़ार में 2 इलेक्ट्रिक गाड़ियां एंट्री करने जा रही हैं।   

PunjabKesari

BYD Atto3-

BYD 11 अक्टूबर को भारतीय बाज़ार में अपनी इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने वाली है। जिसकी डिलीवरी 2023 की शुरूआत में की जाएगी। हालांकि इससे पहले भी कंपनी ने मार्केट में e6 MPV नाम से इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया था। अब यह कंपनी द्वारा पेश किया जाने वाला दूसरा इलेक्ट्रिक मॉडल होगा। अनुमान है कि  BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक में 49.92 kWh BYD ब्लेड बैटरी पैक दिया जाएगा। जिसे एक बार फुल चार्ज करने पर 345 किमी की रेंज प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि इसमे 60.49 किलोवाट का बड़ा बैटरीपैक भी दिया जा सकता है,जो सिंगल चार्ज पर 420 किमी की रेंज देने में सक्षम होगा। फिलहाल इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नही आई है,लेकिन संभावना जताई जा रही है कि इसे 30 लाख रुपए के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है।

हुंडई आयोनिक 5 

Hyundai Iqonic-5

हुंडई भी इस त्योहारी सीज़न भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार भारत में Iqonic-5 को लॉन्च कर सकती है। ऐसा अनुमान है कि इस ईवी को 2 वेरिएंट्स 2WD और AWD वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। जिसमें 2wd वेरिएंट में रियर एक्सल माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी,जो 217 bhp की पावर और 350 nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगी। जबकि AWD वेरिएंट 305 bhp की पावर और 605 nm का टॉर्क जनरेट कर सकेगा। वही इसकी कीमत 50 लाख रुपए तक हो सकती है।  

<>

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News