नई टियागो ईवी के लिए उमड़ा लोगों का प्यार, हज़ारों लोगों के एक समय पर बुकिंग करने पर वेबसाइट हुई बंद

punjabkesari.in Monday, Oct 10, 2022 - 06:36 PM (IST)

ऑटो डेस्क: टाटा मोटर्स ने 28 सितंबर को भारतीय बाज़ार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक हैचबैक टिय़ागो ईवी को लॉन्च कर दिया है और इसकी शुरूआती कीमत 8.49 लाख रुपए रखी गई थी। टाटा ने आज यानि 10 अक्टूबर से इस नई इलेक्ट्रिक हैचबैक के लिए बुकिंग्स करना शुरू कर दिया है, जिसके लिए  21,000 रुपए का किंग टोकन अमाउंट रखा गया है।

Tata Tiago EV Price - Images, Colours & Reviews - CarWale

कंपनी द्वारा ग्राहकों इस कार को डीलरशिप के माध्यम से या ऑनलाइन बुक करवाने का ऑप्शन दिया गया था। ऑनलाइन बुकिंग को लेकर खबर सामने आई है कि अधिकतर  ग्राहको को ऑनलाइन बुकिंग में परेशानी का सामना करना पड़ा है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस इलेक्ट्रिक कार के लिए हेवी डिमांड के कारण वेबसाइट धीमी हो गई थी। लेकिन बाद में इस कंपनी द्वारा इस समस्या का समाधान निकाल लिया गया।  

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के एमडी शैलेश चंद्र ने कहा कि इस इलेक्ट्रिक हैचबैक को मिला लोगों का प्यार देखकर हमें काफी खुशी हुई है। लेकिन अनेकों ग्राहकों की एक ही समय पर ऑनलाइन बुकिंग करने को लेकर वेबसाइट थोड़ी धीमी हो गई, जिसके चलते ग्राहकों को असुविधा का सामना करना पड़ा। अपने ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।

<>

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News