Mahindra BE 6 Batman Edition: ग्राहकों के लिए खुशखबरी! 10 मार्च से शुरु होने वाली है इस SUV की बुकिंग
punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 03:57 PM (IST)
ऑटो डेस्क: Mahindra अपने ग्राहकों के लिए खुशखबरी लेकर आई है। कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी के Mahindra BE 6 Batman Edition लिमिडेट एडिशन के लिए दोबारा से बुकिंग विंडो खोल दी है, लेकिन यह केवल सीमित समय के लिए ही खोली गई है। कंपनी ने पहले इसे केवल 999 यूनिट्स के साथ ही पेश किया था और केवल 135 सेकेंड में इसके सभी यूनिट्स बिक गए। कंपनी ने इस SUV को Warner Bros Discovery ग्लोबल कंज्यूमर प्रोडक्ट के साथ मिलकर डेवलप किया गया है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का प्राइज 28.49 लाख रुपये है। इसमें 79kWh का बैटरी पैक मिलता है।
बुकिंग और डिलीवरी डिटेल
अगर आप इस कार को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो समय का खास ध्यान रखना होगा। कंपनी ने 6 मार्च से ही ग्राहकों की पसंद (Add to Preference) स्वीकार करना शुरू कर दिया है। कार की आधिकारिक बुकिंग 10 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे शुरू होगी। ध्यान दें कि बुकिंग विंडो सिर्फ एक दिन के लिए ही खुलेगी। कंपनी 10 अप्रैल से कारों की डिलीवरी शुरू कर देगी।
एक्सटीरियर और इंटीरियर
महिंद्रा ने इस कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर को पूरी तरह से बैटमैन थीम में रंगा है। इसके एक्सटीरियर को खास 'कस्टम स्टेन ब्लैक' पेंट फिनिश दिया गया है। फ्रंट डोर पर बैटमैन डिकॉल्स और रियर में 'The Dark Knight' लिमिटेड एडिशन की बैजिंग मिलती है। इसमें 20-इंच के बड़े एलॉय व्हील हैं। लुक को प्रीमियम बनाने के लिए सस्पेंशन और ब्रेक कैलिपर्स को गोल्ड पेंट किया गया है। कार के कार्पेट लैंप से जमीन पर बैटमैन का लोगो प्रोजेक्ट होता है।
इंटीरियर और सुरक्षा स्मार्ट केबिन: कार के अंदर 12.3-इंच की डुअल स्क्रीन और एक एडवांस HUD (Head-up Display) दिया गया है। म्यूजिक लवर्स के लिए इसमें 16 स्पीकर वाला Harman Kardon साउंड सिस्टम लगा है। वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स सफर को आरामदायक बनाती हैं। सुरक्षा के लिए 7 एयरबैग्स, Level 2 ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
