आज ही घर लेकर आएं टाटा टियागो सीएनजी, कंपनी दे रही है बंपर डिस्काउंट
punjabkesari.in Saturday, Sep 16, 2023 - 05:23 PM (IST)

ऑटो डेस्क. टाटा की कारें भारतीय बाजार में काफी सेल होती हैं। अगर आप भी टाटा की कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यही सही मौका है। कंपनी अपनी टाटा टियागो सीएनजी मॉडल पर शानदार ऑफर दे रही है। टियागो का सीएनजी मॉडल सिंगल सिलेंडर और डबल सिलेंडर वेरिएंट में आता है। कार के दोनों मॉडल पर कंपनी 50 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इसमें कैश और एक्सचेंज बोनस शामिल है।
टियागो सीएनजी मॉडल डबल सिलेंडर पर कम डिस्काउंट मिल रहा है। इस पर कंपनी 20 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। ये डिस्काउंट केवल एक्सचेंज बोनस के तौर पर दिया जा रहा है।