चीन की सड़कों पर नज़र आई लैंड क्रूजर LC300 के समान एसयूवी

punjabkesari.in Tuesday, Jan 02, 2024 - 11:06 AM (IST)

ऑटो डेस्क: लैंड क्रूजर LC300 भारत में मौजूद टोयोटा का एक प्रीमियम वाहन है। सोशल मीडिया पर इसी से मिलती-जुलती एक तस्वीर वायरल हो रही है। यह देखने में काफी हद तक लैंड क्रूजर LC300 के समान लगती है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि चीनी EV निर्माता किसी गाड़ी की नकल करने की कोशिश कर रहा है।

लैंड क्रूजर से प्रेरित इस नई कार में ग्रिल, हेडलाइट्स, फॉग लाइट हाउसिंग और फ्रंट में बम्पर में साफ तौर पर दिखाई देते हैं। चौकोर सिल्हूट, बड़ा ग्रिल और यहां तक कि स्पेसिफिक टेललाइट्स भी लैंड क्रूजर के आइकॉनिक डिजाइन के जैसे ही दिखाई दे रहे हैं। इसका नाम Kuluze EV रखा गया है। टेलगेट पर 'LONGQ:EV' बैजिंग के साथ आएगा। इसके बारे में कोई ज़्यादा जानकारी नहीं है। फिलहाल इस बात की पुष्टि भी नही हुई है कि इसका प्रोडक्शन होगा या नहीं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News