6 महीने के अंदर Royal Enfield Hunter 350 के बिक गए 1 लाख यूनिट

punjabkesari.in Saturday, Feb 25, 2023 - 11:16 AM (IST)

ऑटो डेस्क. Royal Enfield की बाइक्स को भारतीय बाज़ार में खूब पसंद किया जाता है। कंपनी के लाइनअप में मौजूद बुलेट, क्लासिक 350 और मीटरॉर 350 सबसे ज़्यादा बिकने वाले मॉडल हैं। लेकिन कुछ समय पहले लॉन्च की गई हंटर 350 के लिए सबसे ज्यादा सेल दर्ज की गई है। कंपनी ने अब तक इसके 1 लाख यूनिट सेल कर दिए हैं। 

PunjabKesari

हंटर 350 को अगस्त 2022 में लॉन्च किया गया था और यह 2 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसमें 349 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 20.2PS की पावर और 27Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और इसे 5-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। कंपनी ने यही इंजन Classic 350 और Meteor 350 में भी दिया है। रॉयल एनफील्ड हंटर 350 की शुरूआती  कीमत 1.5 लाख रुपये है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News