ग्लोबली रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 से उठा पर्दा, जानें बाइक की खासियत

punjabkesari.in Tuesday, Nov 07, 2023 - 05:30 PM (IST)

ऑटो डेस्क. रॉयल एनफील्ड ने नई हिमालयन 452 बाइक से ग्लोबली पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इसे 5 कलर ऑप्शन में पेश किया है। इसमें 17-लीटर का फ्यूल टैंक दिया है, जो मौजूदा मॉडल की तुलना में 2-लीटर अधिक है। इसकी लंबाई 2,245mm, चौड़ाई 852mm और ऊंचाई 1,316mm, व्हीलबेस 1,510mm और सीट की ऊंचाई 845mm है।


पावरट्रेन

PunjabKesari
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 में नया 452cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जा सकता है, जो करीब 39.5bhp का अधिकतम पावर और 40nm का  टॉर्क जेनरेट में सक्षम होगा। इसे 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है। 


फीचर्स

PunjabKesari
नई हिमालयन के फ्रंट में 21 इंच का व्हील और रियर में 17 इंच का व्हील मिलता है।इसके अलावा बाइक में स्विचेबल ABS, डुअल चैनल ABS, LED लाइट्स, USB टाइप सी चार्जिंग प्वाइंट और 4 इंच का राउंड TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो फोन कनेक्टिविटी के साथ आता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News