जाने-माने एक्टर राम कपूर ने खरीदी अपनी ड्रीम कार, कीमत सुन आप भी रह जाएंगे दंग
punjabkesari.in Friday, Nov 25, 2022 - 01:26 PM (IST)

ऑडो डेस्क: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर राम कपूर ने हाल ही में अपनी ड्रीम कार फरारी खरीदी है। सोशल मीडिया पर कार के साथ अभिनेता की तस्वीर काफी तेज़ी से वायरल हो रही है। तस्वीर में राम कपूर अपनी पत्नी के साथ पोज़ देते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस दौरान वे काफी खुश भी नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस एक्टर ने कौन सा फेरारी का कौन सा मॉडल खरीदा है और इसकी कीमत कितनी है -
राम कपूर ने Ferrari Portofino खरीदी है। इस कार की कीमत 3.50 करोड़ रुपए है। यह कंपनी के टॉप-3 मॉडल्स में से एक है। इस कार को कंपनी द्वारा डायनामिक लुक में पेश किया गया है। और यह फेरारी की पहली ऐसी कार है,जिसमें इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसकी टॉप स्पीड 320 किमी की है।
ऐसा पहली बार नही हुआ की अभिनेता ने यह लग्ज़री कार खरीदी है। इससे पहले भी राम कपूर ने 2021 में ब्लू कलर की Porsche 911 Carrera को खरीदा था ,जिसकी कीमत लगभग 1.84 करोड़ की है। इसे देखते हुए यह कहा जा सकता है अभिनेता को लग्ज़री गाड़ियां खरीदने का काफी शौंक है।