पंजाबी सिंगर गुरदास मान ने खरीदी 2 करोड़ की लैंड क्रूज़र, भारत के पहले सेलिब्रिटी मालिक बने

punjabkesari.in Wednesday, Feb 15, 2023 - 05:47 PM (IST)

ऑटो डेस्क: टोयोटा ने ऑटो एक्सपो 2023 में लैंड क्रूज़र 300 को लॉन्च किया था। इसके लिए कंपनी ने 10 लाख रुपए का बुकिंग टोकन अमाउंट रखा है। लॉन्च के बाद इसे अच्छी-खासी बुकिंग्स प्राप्त हुई हैं। हाल ही में पंजाबी सिंगर गुरदास मान ने  लैंड क्रूज़र 300 कि डिलीवरी ली है। जिसका मूल्य 2.1 करोड़ रुपए है। कार के सामने गाते हुए उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। मान को एल्टीट्यूड ब्लैक रंग में टोयोटा लैंड क्रूजर 300 की डिलीवरी लुधियाना में आईजेएम टोयोटा से मिली।

PunjabKesari

इस एसयूवी को व्हाइट पर्ल, सुपर व्हाइट, डार्क रेड माइका मेटैलिक, एल्टीट्यूड ब्लैक और डार्क ब्लू माइका सहित 5 कलर में पेश किया गया है। नई टोयोटा लैंड क्रूजर 300 में 3.3-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया है जो 305 hp की पावर और 700 Nm का टार्क जेनरेट करता है और इसे 10-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

<>

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News