मार्च 2023 में शुरू होगा नई Hyundai Verna का प्रोडक्शन
punjabkesari.in Wednesday, Feb 08, 2023 - 01:43 PM (IST)

ऑटो डेस्क: Hyundai 2023 के अंत तक मार्केट में न्यू जेनरेशन verna को लॉन्च करने वाली है। कंपनी के अनुसार Verna को (कोडनेम: BN7i) के साथ पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार इसके प्रोडक्शन का काम मार्च 2023 की शुरुआत में किया जा सकता है।
इसी के साथ ऐसी जानकारी सामने आई है कि कंपनी देश में verna के प्रोडक्शन को बढाने वाली है। जिसके अनुसार अब प्रति वर्ष 70,000 यूनिट्स के प्रोडक्शन का काम किया जाएगा। नई verna के डिज़ाइन को लेकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इसका एक्सटीरियर हुंडई की 'सेंसियस स्पोर्टीनेस' डिजाइन फिलॉसफी पर बेस्ड होगा। कार में Elantra जैसी ग्रिल हो सकती है जिसके दोनों तरफ स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन होगा।
इसके इंटीरियर में सेंटर में एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ADAS फीचर दिए जाने के उम्मीद है। भारत में, Hyundai Verna को दो इंजन विकल्पों के साथ पेश करने की संभावना है।