EICMA Trade Show में हिस्सा लेगी Ola Electric
punjabkesari.in Saturday, Nov 05, 2022 - 04:25 PM (IST)
ऑटो डेस्क: ओला इलेक्ट्रिक ने घोषणा की है कि वह इटली के मिलान में होने वाले अपकमिंग EICMA Trade Show में हिस्सा लेनी वाली है। ग्लोबल मार्केट में यह Trade Show 8 से 13 नवंबर, 2022 के बीच होगा। बता दें कि ओला रॉयल एनफील्ड के बाद EICMA में पहुंचने वाली दूसरी भारतीय कंपनी होगी।
ओला इलेक्ट्रिक का नाम इस समय सबसे ज़्यादा सेल किए जाने वाली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की लिस्ट में भी शामिल है। अब यब ब्रांड ग्लोबल मार्केट में होने वाले शो में भारत को रिप्रेज़ेंट करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। EICMA में भाग लेकर कंपनी यूरोपीय बाजार में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश कर सकती है। इसके अलावा कंपनी ने कुछ समय पहले नेपाल में एंट्री को लेकर जानकारी शेयर की थी। अब अनुमान है कि नेपाल के बाद ओला लैटम, आसियान और यूरोप में अपने स्कूटर को लॉन्च कर सकती है।
