अब सड़कों पर नहीं दिखाई देंगी होंडा की ये कार्स,जानिए क्या हो सकता है कारण
punjabkesari.in Friday, Jul 29, 2022 - 12:40 PM (IST)
ऑटो डेस्क: जापानी कार निर्माता होंडा ने हाल ही फैसला लिया है कि कंपनी अपने लाइनअप में मौजूद तीन और मॉडल्स के प्रोडक्शन का काम बंद करने वाली है। हालांकि इससे पहले कंपनी भारतीय मार्केट में Honda civic hona CV-R को बंद कर चुकी है। कंपनी द्वारा बंद किए जाने वाले मॉडल्स में होंडा जैज,WR-V, Honda city fourth generation शामिल है।

एक रिर्पोट के अनुसार कंपनी अगले साल मार्च तक इन मॉडल्स को भारतीय मार्केट से बाहर करेगी। यदि ऐसा होता है तो होंडा के केवल 3 मॉडल्स-सिटी हाइब्रिड, सिटी फिफ्थ जेनरेशन और एंट्री लेवल सेडान होंडा अमेज ही सेल के लिए अवेलेबल होंगी। होंडा द्वारा इन मॉडल्स को बंद करने को लेकर कोई भी स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि मार्केट में एसयूवी सेगमेंट में घरेलु कार कंपनियों द्वारा लगातार अपने प्रोडक्टस लॉन्च किए जा रहे। जिसके चलते होंडा की कार्स की सेल्स पर असर हो रहा है।

इसके अलावा साल की शुरूआत में होंडा ने कहा था कि कंपनी इस साल भारत में एसयूवी लॉन्च करने का प्लान कर रही है। लेकिन अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
