Royal Enfield के लिए खास रहा मई 2023, कंपनी ने हासिल की 22% की ग्रोथ
punjabkesari.in Friday, Jun 02, 2023 - 12:46 PM (IST)

ऑटो डेस्क: Royal Enfield के लिए मई का महीना काफी खास रहा। कंपनी ने 22% की ग्रोथ हासिल की है। निर्माता ने 2022 की तुलना में 2023 में 77,461 यूनिट्स सेल किए हैं, जबकि 2022 में 63,643 यूनिट्स बिके थे।
घरेलू स्तर पर निर्माता ने 32% की बढोतरी के साथ 70,795 यूनिट बेचे थे। निर्यात के मामले में 34% की गिरावट के साथ 6666 यूनिट्स ही एक्सपोर्ट करने में सफल हुई। जानकारी के लिए बता दें कि रॉयल एनफील्ड बहुत जल्द हिमालयन 450 को लॉन्च करने वाली है। यह नया वेरिएंट जे प्लेटफार्म पर बेस्ड होगा।