Mahindra XUV400 EV को जल्द ही मिलेगा फीचर अपडेट

punjabkesari.in Thursday, Dec 07, 2023 - 05:04 PM (IST)

ऑटो डेस्क: Mahindra XUV400 EV को जल्द ही अपडेटेड मॉडल के तौर पर पेश करने वाली है। जानकारी के अनुसार इसके टॉप वेरिएंट में 10.25 इंच की बड़ी टचस्क्रीन मिलेगी, जो 7.0 इंच को रिप्लेस करेगी। अन्य सुविधाओं में इंफोटेनमेंट स्क्रीन,वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा इसमें ADAS या 360-डिग्री कैमरा भी दिया जा सकता है।

PunjabKesari

XUV400 EV की सेल इस साल जनवरी में शुरू हुई थी। कंपनी प्रति माह इसके 500 यूनिट सेल करती है। दूसरी ओर, टाटा नेक्सॉन ईवी की बिक्री पिछले 12 महीनों से प्रति माह लगभग 1,800 यूनिट पर स्थिर रही है।

PunjabKesari

XUV400 EV 2 वैरिएंट्स- EC और EL में उपलब्ध है। EC ट्रिम 34.5kWh पैक (375km रेंज) और 3.2kW चार्जर दिया है, जबकि EL में बड़ी 39.4kWh बैटरी दी है। महिंद्रा ने XUV400 के दोनों एडिशन में 150hp इलेक्ट्रिक मोटर भी दी है। एक्सयूवी400 की एक्स-शोरूम कीमत 15.99 लाख से 19.39 लाख रुपये के बीच है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News