100% रिन्यूएबल एनर्जी से बनती है Mahindra XUV 400 EV
punjabkesari.in Wednesday, Apr 19, 2023 - 01:52 PM (IST)

ऑटो डेस्क: XUV400, Mahindra & Mahindra (M&M) की पहली इलेक्ट्रिक SUV ने एक महत्वपूर्ण पर्यावरणीय माइलस्टोन पार कर लिया है। इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी में रिन्यूएबल एनर्जी का इस्तेमाल, महाराष्ट्र में 100% वॉटर पाज़िटिव सुविधा में किया जाता है।
इन वाहनों के निर्माण में बचाई गई ऊर्जा से एक साल में 1000 से अधिक घरों को रोशन किया जा सकता है, जो एक लाख पेड़ लगाने के बराबर है। वॉटर पाज़िटिव मैन्यूफैक्चरिंग सेटअप से 20,000 किलोलीटर पानी सेव होता है। यह बचाया हुआ पानी एक वर्ष में 100 घरों के लिए उपलब्ध करवाया जा सकता है।
इस दौरान एमएंडएम लिमिटेड के ऑटोमोटिव डिवीजन के अध्यक्ष श्री विजय नाकरा ने कहा कि , ''पर्यावरण के अनुकूल वाहन का निर्माण आधुनिक ऑटोमोटिव कंपनी की जलवायु कार्रवाई यात्रा का सिर्फ एक कदम है; एक अधिक समग्र दृष्टिकोण ग्रह के अनुकूल वाहन को सबसे टिकाऊ तरीके से बनाना है और हम अपने एक्सयूवी400 के साथ ऐसा करने में कामयाब रहे हैं।
XUV400 पहले से ही भारत में सबसे तेज़ बुक की जाने वाली इलेक्ट्रिक SUV है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी ने 3 दिनों में 15,000 बुकिंग्स हासिल कर ली थी। साथ ही महिंद्रा ने यह भी घोषणा की कि 2027 तक उसके लगभग 30% यात्री वाहन इलेक्ट्रिक होंगे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Pradosh Vrat: आज है भाद्रपद मास का अंतिम प्रदोष, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त

Pitru Paksha: इस दिन से शुरू होगा पितृ पक्ष, यह है पूरी List

Budhwar Ke Achuk Upay: श्री गणेश’ को प्रसन्न करने के लिए इस दिशा में बैठकर करें पूजा, होगा हर सपना पूरा

पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के रुप में मनाई जाती है ईद-ए-मिलाद, जानिए त्योहार की खासियत