Mahindra XUV 300 में अब मिलेगा अपडेट इंजन, 8.41 लाख रुपए होगी शुरूआती कीमत
punjabkesari.in Thursday, Mar 09, 2023 - 11:21 AM (IST)
ऑटो डेस्क: Mahindra and Mahindra भारतीय बाज़ार की जानी-मानी वाहन निर्माता कंपनी है। कंपनी ने हाल ही में अपनी सब कॉम्पैक्ट XUV 300 को इंजन बीएस6 फेज 2 और आरडीई नॉर्म्स अनुरूप अपडेट किया है। यह नया बदलाव 1 अप्रैल से लागू होगा। इन अपडेट्स के चलते इस कॉम्पैक्ट एक्सूवी की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है, जो इसी महीने से लागू कर दी जाएंगी।
बता दें कि बढ़ी हुई कीमतें सभी वेरिएंट्स( पेट्रोल और टर्बो-पेट्रोल) पर लागू होंगी। Mahindra ने XUV300 चार वेरिएंट्स - W4, W6, W8 और W8 (O) में ही उपलब्ध हैं, जिनकी कीमतें 8.41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं। हालांकि, महिंद्रा ने चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमतों में 15,000-22,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। आइए जानते हैं कि कीमतों में इज़ाफे के बाद अन्य वेरिएंट्स की कीमतें क्या होंगी-
Variant |
Price |
W4 Petrol |
Rs. 8.41lakh |
W6 Petrol |
Rs. 10Lakh |
W6Petrol AMT |
Rs.10.71Lakh |
W8 Petrol |
Rs. 11.31Lakh |
W8(o)Petrol |
Rs.12.53Lakh |
W8(O) Petrol Dual Tone |
Rs. 12.68Lakh |
W8 (O) Petrol AMT |
Rs 13.21 lakh |
W4 Diesel |
Rs 9.80 lakh |
W6 Diesel |
Rs 10.58 lakh |
W6 Diesel AMT |
Rs 11.90 lakh |
W8 Diesel |
Rs 12.61 lakh |
W8 (O) Diesel |
Rs 13.45 lakh |
W8 (O) Diesel dual tone |
Rs 13.60 lakh |
W8 (O) Diesel AMT |
Rs 14.14 lakh |