जानें क्या कुछ खास रहा बीते सप्ताह भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में...

punjabkesari.in Saturday, Apr 22, 2023 - 03:09 PM (IST)

ऑटो डेस्क: बीते सप्ताह ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में कई सारी कंपनियों ने अपने मॉडल्स को लॉन्च और पेश किया। इनमें इलेक्ट्रिक मॉडल्स से लेकर सीएनजी मॉडल्स तक शामिल हैं। आइए नज़र डालते हैं बीते सप्ताह की हाइलाइट्स पर- 

PunjabKesari

MG Comet EV-

एमजी ने भारतीय बाज़ार में अपनी नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कॉमेट ईवी को अनवील कर दिया है। यह 2 डोर ईवी है जिसमें अधिकतम चार लोग बैठ सकते हैं। लॉन्च से पहले इसकी कुछ स्पेसिफिकेशन कि डिटेल्स सामने आई थी। बता दें कि इसे 26 अप्रैल को लॉन्च कर दिया जाएगा।   

PunjabKesari

Tata Altroz CNG Bookings-

Tata ने  Altroz ​​के CNG एडिशन के लिए बुकिंग शुरू कर दी है, जो Maruti Baleno और Toyota Glanza को टक्कर देगी। इस मॉडल को ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया था, जिसके बाद अब  इसे लॉन्च कर दिया है।  

PunjabKesari

Citroen C3 Aircross 

Citroen की अपकमिंग थ्री-रो SUV के नाम की पुष्टि कर दी है। बता दें कि इसे "C3 Aircross" के नाम से जाना जाएगा। लॉन्च से पहले इस SUV के कई स्पाई शॉट्स सामने आए हैं जिससे इसके एक्सटीरियर का पता चलता है। आने वाले दिनों में इसे ग्लोबल लेवल पर लॉन्च कर दिया जाएगा।

PunjabKesari

Tata Nexon Max EV Edition-

टाटा मोटर्स ने नेक्सन ईवी मैक्स के डार्क एडिशन को पेश कर दिया है। निर्माता ने इसे 19.48 लाख रुपए की कीमत पर उतारा है। मौजूदा मॉडल की तुलना में इसकी फीचर लिस्ट में हल्के बदलाव किए हैं, लेकिन मैकेनिकल पार्टस में कोई चेंज नही किया है।  

वोक्सवैगन की ताज़ा जीटी लाइनअप-

वोक्सवैगन ने विभिन्न प्रकार के नए जीटी लाइन वर्टस और टाइगन मॉडल को भी अनवील कर दिया है। साथ ही, इन नए जीटी मॉडल्स के साथ, आईडी.4 जीटीएक्स भी प्रदर्शित किया है।

लेक्सस आरएक्स-

लेक्सस की लक्ज़री हाइब्रिड SUV, RX, जिसे 2023 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। कंपनी ने इसे बीते दिनों भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया था। 2023 ऑटो एक्सपो में इसकी बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है। इसे दो इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है, और ग्राहक फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) और रियर-व्हील ड्राइव (RWD) ड्राइवट्रेन विकल्पों में से भी चुन सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News