जानें बीते सप्ताह क्या कुछ खास रहा ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में...
punjabkesari.in Saturday, Jul 15, 2023 - 05:23 PM (IST)

ऑटो डेस्क: बीता सप्ताह भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए काफी खास रहा। इस सप्ताह कई बड़े लॉन्च के साथ कई मॉडल्स को अपडेट्स के साथ पेश किया है। आइए एक नज़र डालते हैं और जानते हैं कि क्या कुछ खास रहा इंडस्ट्री में-
हुंडई एक्सटर लॉन्च-
हुंडई ने बीते दिनों एक्सटर को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस कार की कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए 9.32 लाख एक्स-शोरूम तक जाती है। हुंडई ने इस कार को EX, S, SX, SX(O) और SX(O) कनेक्ट जैसे वेरिएंट में पेश किया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि इसे अभी तक 11,000 से अधिक बुकिंग मिल चुकी है।
मारुति सुज़ुकी फ्रोंक्स-
Maruti Suzuki India Limited ने फ्रोंक्स को सीएनजी पावरट्रेन के साथ पेश कर दिया है। यह 2 वेरिएंट्स- सिग्मा और डेल्टा में उपलब्ध होगी। इसे 8.42 लाख से 9.28 लाख रुपए की कीमत पर उतारा है।
किआ सेलटॉस फेसलिफ्ट-
किआ इंडिया ने अपनी Seltos Facelift से 4 जुलाई को पर्दा उठाया था। अब कंपनी ने इस कार की बुकिंग शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर ऑनलाइन या डीलरशिप के जरिए बुक कर सकते हैं।
अपडेटेड एमजी MG ZS EV-
MG ZS EV कंपनी के लाइनअप में मौजूद एक इलेक्ट्रिक एसयूवी है। कंपनी ने इस एसयूवी को नए अपडेट के साथ फिर से पेश किया है। अपडेट के तौर पर ADAS फीचर का इस्तेमाल किया गया है। अब यह इलेक्ट्रिक एसयूवी को 27.90 लाख रुपए की कीमत पर खरीद सकते हैं।
BMW X5 Facelift-
BMW ने अपनी X5 Facelift को भारतीय बाजार में उतार दिया है। इस कार की कीमत 93.90 लाख रुपये से शुरू होकर 1.06 करोड़ रुपये तक जाती है। इसका प्रोडक्शन चेन्नई में बीएमडब्ल्यू ग्रुप प्लांट में किया जाएगा और यह सभी बीएमडब्ल्यू इंडिया डीलरशिप पर उपलब्ध होगी।