Kawasaki ने वेबसाइट से हटाई W800 बाइक, जानें वजह

punjabkesari.in Tuesday, Feb 28, 2023 - 10:19 AM (IST)

ऑटो डेस्क. Kawasaki की बाइक्स की भारत में काफी डिमांड है। कंपनी ने भारतीय वेबसाइट से अपनी W800 बाइक को हटा दिया है। हालांकि Kawasaki ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आंतरिक दहन इंजन के अनुपालन मानदंडों को पूरा करने के लिए इस बाइक के उत्पादन को रोका गया है और बाइक को OBD2 सेंसर से लैस किया जाएगा।

PunjabKesari

 


पावरट्रेन

Kawasaki W800 में 773cc का एयर-कूल्ड, SOHC, फ्यूल-इनजेक्टेड, वर्टिकल-ट्विन मोटर दिया गया है, जो 47.5 bhp की पावर और 62.9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

PunjabKesari

 


लुक और फीचर्स

Kawasaki W800 में 320mm का डिस्क ब्रेक और रियर में 270mm का डिस्क ब्रेक दिया है। बाइक के फ्रंट में 41mm का टेलिस्कोपिक फॉर्क्स देखने को मिलता है और सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है। इसके अलावा इसमें 18-इंच स्पोक व्हील्स, ट्विन-पॉड एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डिजिटल स्क्रीन, क्रोम एलिमेंट्स, राउंड LED हेडलैंप यूनिट और रेट्रो स्टाइल देखने को मिलता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur

Related News