2024 के अंत कर पेश हो सकती है हुंडई क्रेटा ईवी, मिलेंगे ये नए स्टाइलिंग एलिमेंट्स
punjabkesari.in Tuesday, Nov 28, 2023 - 03:37 PM (IST)
ऑटो डेस्क: हुंडई 2024 के अंत तक क्रेटा ईवी को पेश किया कर सकती है और कीमत का ऐलान 2025 में किए जाने की उम्मीद है। क्रेटा ईवी को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

इसके लिए अब एक बार फिर से स्पॉई शॉट्स सामने आए हैं। हालांकि इस दौरान यह पूरी तरह से कवर थी। उम्मीद है कि इसमें नए डिज़ाइन एलिमेंट्स दिए हैं। इस क्रेटा ईवी टेस्ट म्यूल की फ्रंट स्टाइलिंग अलग है और इसमें एक नकली एग्जॉस्ट आउटलेट भी है। टेस्टिंग मॉड्यूल के कवर होने के कारण इसमें दिए सी-आकार के एलईडी डीआरएल दिखाई दिए हैं। उम्मीद है कि रियर में रैपअराउंड टेललाइट्स और बदला हुआ बंपर मिल सकता है। इसे लेकर अभी ज़्यादा जानकारी सामने नही आई है, इसके लिए लॉन्च तक का इंतज़ार करना होगा।

लॉन्च को लेकर संभावना जताई जा रही 2024 की दूसरी छिमाही में यह ग्लोबल डेब्यू करेगी और इसकी कीमतों का ऐलान 2025 की शुरूआत में किया जा सकता है।
