होंडा ने पेश किया अनोखा स्कूटर, विकलांग लोगों के लिए किया गया डिजाइन
punjabkesari.in Tuesday, Oct 31, 2023 - 10:33 AM (IST)

ऑटो डेस्क. होंडा ने जापान मोबिलिटी शो में UNI-ONE कॉन्सेप्ट को पेश किया है। यह एक स्कूटर है, जिसे बिना हाथ लगाए चलाया जा सकता है। कंपनी ने इसे खास तौर पर विकलांग लोगों के लिए डिजाइन किया गया है। शरीर का वजन पड़ते ही यह अपने आप चलने लगता है। जरूरत के हिसाब से इसकी ऊंचाई बदल सकती है।
होंडा UNI-ONE स्कूटर पर जब यूजर बैठता है तो यह स्थिरता के लिए नीचे रहता है और चलने के बाद यह ऊंचा हो जाता है। इससे यूजर वाहन पर बैठे रहने के दौरान सामने खड़े व्यक्ति के आंखों के लेवल तक पहुंच जाता है। इस दौरान यूजर अपने हाथों से दूसरे काम भी आसानी से कर सकता है। इसे पलटने से रोकने के लिए 2 ड्राइव व्हील और एडवांस कंट्रोल तकनीक से लैस किया गया है।