होंडा ने दो ई-स्कूटर के लिए दर्ज कराया पेटेंट

punjabkesari.in Monday, May 29, 2023 - 03:08 PM (IST)

ऑटो डेस्क: होंडा ने भारत में दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लिए पेटेंट दर्ज करवाया है। कंपनी ने ये पेटेंट 'डैक्स ई:' और 'ज़ूमर ई:' के नाम से दर्ज करवाया। यह दोनों मॉडल इलेक्ट्रिक एडिशन हैं।

PunjabKesari

डैक्स ई: में एक गोलाकार हेडलैंप, सिंगल सीट, एक उठा हुआ हैंडलबार दिया है। वहीं जूमर ई: में एक फुटबोर्ड और दोहरी हेडलैंप के साथ सिंगल सीट मिलेगी। कहा जा रहा है कि दोनों ई-स्कूटर में हब-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं। दावा किया जाता है कि इसकी टॉप स्पीड 25 किमी/घंटा की है। सिंगल चार्ज पर इससे 80 किमी की दूरी तय कर सकते हैं। फिलहाल इसकी पुष्टि अभी नही हुई है कि इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा या नही।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News