11.49 लाख की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुई होंडा सिटी फेसलिफ्ट

punjabkesari.in Thursday, Mar 02, 2023 - 06:34 PM (IST)

ऑटो डेस्क: Honda ने देश में सिटी फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 11.49 लाख से लेकर 20.39 लाख तक जाती है। कंपनी ने सिटी फेसलिफ्ट में हल्के कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं। आइए जानते हैं कि क्या कुछ नया दिया गया है नई सिटी फेसलिफ्ट में- 

PunjabKesari

 एक्सटीरियर और इंटीरियर-

नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट में मामूली कॉस्मैटिक बदलाव किए गए हैं। इसके फ्रंट में स्लिमर क्रोम बार,अपडेटेड ग्रिल डिज़ाइन और टॉप वेरिएंट पर हनीकॉम्ब पैटर्न और निचले वेरिएंट पर वर्टिकल स्लैट्स की सुविधा दी गई है। वही इसके रियर को भी अपडेट किया है। इसके अलावा इसमें नया ओब्सीडियन ब्लू पर्ल पेंट शेड ऑप्शन भी दिया है।  

PunjabKesari

वेरिएंट-

इस फेसलिफ्ट के साथ, होंडा ने सिटी रेंज में नए एंट्री-लेवल वेरिएंट जोड़ा हैं। इसमें नए SV ट्रिम को शामिल किया गया है, जो केवल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। पेट्रोल की आड़ में सिटी फेसलिफ्ट अब कुल चार ट्रिम्स - SV, V, VX और ZX में उपलब्ध है। SV ट्रिम्स को छोड़कर, बाकी में CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया है। Honda ने City Hybrid पर नया एंट्री-लेवल V ट्रिम भी पेश किया है, जो पहले केवल टॉप-स्पेक ZX ट्रिम में उपलब्ध था।

फीचर्स- 

फीचर अपडेट की बात करें तो सिटी फेसलिफ्ट में एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और पेट्रोल वेरिएंट पर भी ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसी ADAS सुविधाएँ दी गई हैं,जो पहले सिटी हाइब्रिड पर मौजूद था। खास बात यह है कि होंडा पेट्रोल सिटी के मैनुअल वेरिएंट पर भी ADAS ऑप्शन दिया जा रहा है। मिडसाइज़ सेडान के टॉप वेरिएंट में 6 एयरबैग, टायर-प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रेन-सेंसिंग वाइपर, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जर और वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto जैसी सुविधाएँ मिलती हैं।

PunjabKesari

पावरट्रेन-

सिटी फेसलिफ्ट में 121hp, 1.5-लीटर नेचुरिली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन पेश किया गया है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल या CVT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।  

राइवल्स-   

Honda City फेसलिफ्ट का मुकाबला स्कोडा स्लाविया, Volkswagen Virtus, Maruti Suzuki Ciaz और Hyundai Verna से है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News