2027 में पहली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च कर सकती है हीरो मोटोकॉर्प
punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 03:57 PM (IST)
ऑटो डेस्क: हीरो मोटोकॉर्प अगले साल अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च कर सकती है। इस संबंध में हीरो मोटोकॉर्प के इमर्जिंग मोबिलिटी बिज़नेस यूनिट की चीफ बिज़नेस ऑफिसर कौशल्या नंदाकुमार ने कहा, "इस साल नहीं। हम अगले साल आने वाले प्रोडक्ट्स पर ध्यान देंगे।" नए प्रोडक्ट लाइन के बारे में और जानकारी आने वाले महीनों में दी जाएगी। कंपनी की ये दोनों नई बाइक्स स्पेशल प्लेटफार्म पर बेस्ड होंगी। UBEX, जिसे पहली बार EICMA 2025 में शोकेस गया था, एक नेकेड बाइक है, जबकि VXZ एक हाई-परफॉर्मेंस ई-बाइक है जिसे ज़ीरो मोटरसाइकिल्स के साथ मिलकर विकसित किया गया है। कंपनी की यह दोनों बाइक्स उसी प्लेटफार्म पर बेस्ड हैं, जिसे पर विडा इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट विकसित किया गया था।
नंदाकुमार ने कहा, "मोटरसाइकिल प्लेटफॉर्म अब मोटरसाइकिल ग्राहकों की ज़रूरतों को पूरा करता है, और इसलिए ये नए प्लेटफॉर्म हैं जिन्हें हम स्कूटर प्लेटफॉर्म से मिली सीख के साथ विकसित कर रहे हैं, लेकिन ऐसी टेक्नोलॉजी के साथ जो परफॉर्मेंस, राइडेबिलिटी, ग्रेडेबिलिटी और रेंज के मामले में मोटरसाइकिल ग्राहकों की असल ज़रूरतों के हिसाब से हो।"
