2023 के अंत तक हीरो मोटोकॉर्प लॉन्च कर सकती है हीरो Karizma बाइक

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2023 - 01:11 PM (IST)

ऑटो डेस्क: Hero ने फरवरी 2022 में Karizma को बंद कर दिया गया था। लेकिन इसे लेकर जानकारी सामने आ रही है कि Hero MotorCorp जल्द ही इसे लाने का प्लान बना रही है।रिपोर्टस के अनुसार बाइक निर्माता करिज्मा को इस साल के अंत तक अधिक प्रीमियम अवतार में लॉन्च  किया जा सकता है। अनुमान है कि  यह नेक्सट जेनरेशन मॉडल बिल्कुल नए चेसिस पर बेस्ड होगा और एक बिल्कुल नए इंजन द्वारा संचालित होगा।

PunjabKesari

आगामी Hero Karizma में 210cc, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जाएगा, जो लगभग 25 बीएचपी की पावर और 30 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा। यदि लॉन्च किया जाता है, तो Karizma हीरो मोटोकॉर्प की नई प्रमुख पेशकश होगी। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Bajaj Pulsar 250, Bajaj Dominar 250 और Suzuki Gixxer 250 से होगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News