कार खरीदने का शानदार मौका! Alto से लेकर Nexon तक इन 10 गाड़ियों पर बंपर प्राइस कट, अभी करें चेक
punjabkesari.in Saturday, Sep 27, 2025 - 03:47 PM (IST)

ऑटो डेस्क : हाल ही में GST 2.0 लागू होने के बाद लगभग सभी वाहन निर्माता कंपनियों ने अपनी कारों की कीमतों में कटौती की है। अब कारों पर 18% और 40% टैक्स लगाया जा रहा है। मास-मार्केट कारों में कई लोकप्रिय मॉडल की कीमतें 1 लाख रुपए से अधिक कम की गई हैं, जिससे ये और भी किफायती हो गई हैं।
1. Maruti Alto K10
मारुति ऑल्टो K10 के एंट्री-लेवल LXi (O) वेरिएंट पर सबसे ज्यादा छूट मिल रही है। बाकी वेरिएंट्स पर 53,000 रुपए से 86,000 रुपए तक की कटौती हुई है।
2. Kia Sonet
किआ सोनेट के फुल-लोडेड GTX प्लस ऑटोमैटिक डीजल वेरिएंट पर 1.64 लाख रुपए तक की कटौती की गई है। अन्य डीजल वेरिएंट पर 1 लाख रुपए और पेट्रोल वेरिएंट पर 1.35 लाख रुपए तक की छूट है।
3. Kia Syros
किआ साइरोस के टॉप-स्पेक HTX प्लस (O) डीज़ल ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत में 1.86 लाख रुपए तक की कटौती हुई है। बाकी डीजल वेरिएंट और अधिकांश पेट्रोल वेरिएंट पर भी 1 लाख रुपए से अधिक की छूट दी गई है।
4. Maruti Brezza
ब्रेज़ा के टॉप-स्पेक ZXi प्लस ऑटोमैटिक और मैनुअल वेरिएंट पर 1.12 लाख और 1.07 लाख रुपए तक की कटौती हुई है। अन्य वेरिएंट पर 43,000 रुपए से 91,000 रुपए की बचत है।
5. Mahindra XUV 3XO
महिंद्रा XUV 3XO के टॉप-स्पेक AX7 और AX7 L डीजल वेरिएंट पर 1.56 लाख रुपए तक की कटौती हुई है। सभी डीजल वेरिएंट पर 1 लाख रुपए से अधिक की छूट है।
6. Tata Nexon
टाटा नेक्सन 1.55 लाख रुपए तक सस्ती हो गई है। टॉप-स्पेक फियरलेस प्लस PS डीजल AMT वेरिएंट पर 1.5 लाख रुपए से अधिक की कटौती हुई है।
7. Skoda Kylac
स्कोडा काइलैक के सिग्नेचर प्लस ऑटोमैटिक और प्रेस्टीज वेरिएंट पर 1 लाख रुपए से अधिक की छूट दी गई है। शुरुआती वेरिएंट पर 70,000 रुपए तक की बचत है।
8. Mahindra Scorpio N/Scorpio Classic
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन के सभी वेरिएंट पर 1.45 लाख रुपए तक की कटौती हुई है। स्कॉर्पियो क्लासिक के टॉप-स्पेक एस11 वेरिएंट पर भी सबसे ज्यादा छूट मिली है।
9. Mahindra Thar Roxx
थार रॉक्स के टॉप-स्पेक AX7 L 4WD वेरिएंट पर 1.33 लाख रुपए तक की छूट दी गई है।
10. Mahindra XUV700
XUV700 के सभी वेरिएंट (MX, MX E और AX5 Select 7-सीटर को छोड़कर) 1 लाख रुपए से अधिक सस्ते हो गए हैं। टॉप-स्पेक वेरिएंट पर 1.43 लाख रुपए तक की कटौती हुई है।