बाइक पर 2 लड़कियों के साथ लड़के का खतरनाक स्टंट, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
punjabkesari.in Monday, Apr 03, 2023 - 12:39 PM (IST)

ऑटो डेस्क: देश में लगातार बढ़ रहे दुर्घटनाओं के चलते सरकार द्वारा अक्सर यातायात के नियमों के पालन करने के आदेश दिए जाते हैं। लेकिन फिर भी कुछ लोगों द्वारा इन नियमों की अवहेलना की जाती है। पिछले कुछ सालों में सड़क दुर्घटनाओं में हजारों लोगों ने जान गंवाई हैं। वही कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो पॉपुलेरिटी हासिल करने के लिए सड़कों पर अलग-अलग स्टंट करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में एक लड़का और 2 लड़कियों बाइक पर स्टंट करता दिखाई दे रहे हैं।
<
dangerous Stunt with 2 pillion rider one in front & one at rear,
— @PotholeWarriors Foundation💙 #RoadSafety🇮🇳🛵🛣 (@PotholeWarriors) March 30, 2023
no helmet & doing whilly !
they know that Mumbai roads hv became #PotholesFree now...!
pls catch him @MTPHereToHelp
bike reg no. is Mh01DH5987 pic.twitter.com/tvYeRMDR39
>
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का बाइक के अगले पहिये को हवा में उठाकर चला रहा है। हालांकि स्टंट के दौरान उस लड़के के साथ बाइक पर दो लड़कियां बैठी हैं। इसमें से एक तो बाइक चला रहे लड़के के आगे पीछे की तरह मुंह करके बैठी हुई है। दूसरी लड़की राइडर को पीछे से पकड़कर बैठी है। हालांकि तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया है। वायरल वीडियो मुंबई का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दोनों लड़कियों की तलाश की जा रही है।