BYD ने देश में डिलीवर किए Atto3 SUV के 200 यूनिट
punjabkesari.in Thursday, Sep 21, 2023 - 10:57 AM (IST)

ऑटो डेस्क: BYD इंडिया ने देश में 16 सालों का सफर पूरा कर लिया है। इस मौके पर ब्रांड ने 6 प्रमुख शहरों दिल्ली एनसीआर, मुंबई, बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद और कोच्चि में एक इवेंट आयोजित किया था।इसमें कंपनी ने इस क्रॉसओवर की 200 यूनिट्स डिलीवर किए हैं। Atto 3 दो वेरिएंट्स- एक्सटेंडेड रेंज और स्पेशल एडिशन में अवेलेबल है। इसकी कीमत 33.99 लाख (एक्स-शोरूम) है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर में 60.48kWh ब्लेड बैटरी दी है। इससे 521 किमी की ARAI-प्रमाणित रेंज मिलती है।
इस अवसर पर बोलते हुए, BYD इंडिया के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल बिजनेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय गोपालकृष्णन ने कहा, 'यह मील का पत्थर भारत में हमारे 16 वर्षों के समर्पण और प्रतिबद्धता को दर्शाता है और एक हरित कल के लिए BYD इंडिया के समर्पण पर जोर देता है। हम अपने BYD ATTO 3 के प्यार और स्वीकृति से अभिभूत हैं और अपने ग्राहकों और भागीदारों के प्रति गहराई से आभारी हैं।