आ रही है नई जेनरेशन की BMW X2, कंपनी ने जारी किया टीजर
punjabkesari.in Thursday, Sep 28, 2023 - 04:58 PM (IST)

ऑटो डेस्क. BMW नई जेनरेशन की X2 लेकर आ रही है। कंपनी इसे जल्द ही ग्लोबली लॉन्च कर सकती है। हाल ही में BMW ने इसका टीजर जारी किया है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...
टीजर में पीछे की तरफ कूपे जैसी प्रोफाइल के साथ ढलान वाली छत और स्पॉइलर नजर आता है। सामने बड़ी रेडिएटर ग्रिल्स के साथ C-आकार की हेडलाइट्स और LED DRLs दिए गए हैं।
पावरट्रेन
नई BMW X2 कंपनी के FAAR प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिसमें 312hp की अधिकतम पावर देने वाला 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा।