इस दिन आ रही है BMW M3, जानें क्या कुछ होगा खास
punjabkesari.in Monday, Sep 25, 2023 - 01:28 PM (IST)

ऑटो डेस्क. BMW की कारों की काफी अच्छी बिक्री होती है। अब कंपनी अपनी नई कार BMW M3 लेकर आ रही है। इसे BMW 26 सितंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। चलिए जानते हैं इस कार के बारे में...
डिजाइन
BMW M3 में बड़ी किडनी ग्रिल की जगह रेडिकल ग्रिल मिलेगी। इसमें अलॉय व्हील, स्लिम LED हेडलैंप और LED टेललैंप मिलेंगे। इसके अलावा इसमें HVAC कंट्रोल के साथ सेंटर में इंफोटेनमेंट सिस्टम को कॉकपिट जैसा अनुभव देने के लिए ड्राइवर की ओर थोड़ा झुका दिया है। यात्रियों के मनोरंजन के लिए प्रीमियम साउंड सिस्टम भी दिया है।
पावरट्रेन
BMW M3 में 3.0-लीटर, 6-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो दो ट्यून स्थितियों में उपलब्ध होगा। एक 473bhp की पावर और 550Nm का टॉर्क पैदा करेगा और दूसरा 503bhp की पावर और 650Nm का टॉर्क देने में सक्षम होगा। ट्रांसमिशन के लिए इसमें छह-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 8-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलेगा।