Volvo के ग्राहकों के लिए सामने आई बुरी खबर, कंपनी ने अपनी वेबसाइट से हटाई ये सेडान
punjabkesari.in Monday, Nov 21, 2022 - 12:11 PM (IST)

ऑटो डेस्क: Volvo ने भारत में मौजूद S60 सेडान को अपने लाइनअप से हटा दिया है, जो इस बात का संकेत देता है कि कंपनी इस मॉडल को बंद भी कर सकती है। कुछ समय पहले कार निर्माता ने अपने लाइनअप को अपडेट करते हुए माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन और नई फीचर लिस्ट को शामिल किया था।
बता दें कि कंपनी ने जनवरी 2021 में Volvo S60 को अपडेट किया था। लेकिन अब कंपनी ने शांतिमय ढंग से इस मॉडल को अपने लाइनअप से हटा दिया है और इसके बारे में कोई भी बयान जारी नही किया है। इसके अलावा कंपनी नेइस सेडान को temorarily यूके के बाज़ार में भी बंद कर दिया है।
भारतीय बाज़ार में ये सेडान Audi A4, BMW 3-series, Mercedes-Benz C-Class और Jaguar XE को टक्कर देती है। यह कार 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित टॉप-स्पेक T4 इंस्क्रिप्शन ट्रिम में उपलब्ध करवाई गई थी,जो 190 bhp की पावर और 300 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। ट्रांसमिशन के लिए इसे 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबाक्स के साथ जोड़ा गया था।
<>